आबू रोड: आबूरोड के भैसासिंह गांव में संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण
आबूरोड के भैंसासिंह ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागवार किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली