शाजापुर: 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' पर गायत्री शक्तिपीठ ने शाजापुर में निकाली नशा मुक्ति रैली, दिया संदेश
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार-शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर द्वारा नगर में नशा मुक्ति जन जागरण रेली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के नर-नारी, बच्चे-बुजुर्ग, युवा साथियों सहित विभिन्न संगठनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।अंत में बस स्टैंड पर सभी ने नशा मुक्ति की शपथ ली।