शाजापुर: बेरछा में रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी हुए गिरफ़्तार, पेट्रोल पंप और शराब की दुकान से जबरन वसूली के हैं आरोप
बेरछा पुलिस ने पेट्रोल पंप और शराब दुकानों से जबरन वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्जुन उर्फ डंफर और उसके साथी बिना पैसे चुकाए पेट्रोल और शराब ले जाते थे। 18 मई को रंथभंवर रोड स्थित गिरी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर अर्जुन ने कर्मचारी देवकरण से मुफ्त पेट्रोल की मांग की। मना करने पर उसने खुद पेट्रोल भरा और कर्मचारी को धमकी दी।