शाजापुर: शाजापुर के पनवाड़ी में रेल पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी में देर शाम रेल पटरी पार करते समय 70 वर्षीय कमलाबाई सूर्यवंशी मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।कमलाबाई ठुकराना गांव में अपनी बेटी के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं। उन्होंने पनवाड़ी के साप्ताहिक हाट बाजार से सामान खरीदा।घर जाते समय रेल पटरी पार कर रही थीं।