शाजापुर: बरबाल घाटी में एजेंसी का कर्मचारी घायल मिला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
शाजापुर में बरवाल घाटी में शनिवार सुबह किरना दुकानों पर माल सप्लाई करने वाला कर्मचारी घायल अवस्था में मिला। लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अजय परमार (27) ज्योतिनगर में रहता था। अजय घरेलू सामान बेचने वाली एक एजेंसी में काम करता था और किराने माल थोक में दुकानों पर देने जाता था।