सिमडेगा: मुफ्फसिल थाना कोचेडेगा के पास जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, ₹32000 जुर्माना वसूला
मुफस्सिल थाना कोचेडेगा के पास मंगलवार को 1:30 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बखला के द्वारा वहां जाकर अभियान चलाया ।इस दौरान नियम उल्लंघन करने वाले मोटरसाइकिल चालकों से ₹32000 जुर्माना वसूला इस दौरान बस चालक को रोककर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। इसके अलावा कई वाहनों की कागजातों की भी जांच की।