सिमडेगा: हत्या समेत अन्य मामलों में बाल सुधार गृह से 6 बाल कैदी फरार, जांच में जुटी पुलिस
हत्या सहित अलग-अलग मामले में सिमडेगा बाल सुधार गृह में बंद 6 बाल कैदी बीती देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को 11:00 बजे डीएसपी हेड क्वार्टर एवं एसडीपीओ जांच में जुट गए हैं। बताया गया कि 01 लातेहार ,02 पश्चिम सिंहभूम, 03 कैदी गुमला से हैं ।इधर पुलिस ने बताया कि सभी बाल कैदियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।