27 सितंबर को नूंह में होगी INLD की सम्मान दिवस महारैली
नूंह। जननायक चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती के अवसर पर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा 27 सितंबर को नूंह में सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। पार्टी की ओर से समारोह को लेकर प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। �
INLD प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश दहिया ने लोगों से समारोह में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आयोजन किसान, कमेरे और ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने का अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से 27 सितंबर को नूंह पहुंचने की अपील की।