चिनिया: 48 घंटे से फूटा पेयजल पाइप, सड़क पर बह रहा पानी; विभाग की चुप्पी से ग्रामीण नाराज़
Chinia, Garhwa | Sep 8, 2026 चिनिया। थाना क्षेत्र के चिनिया-खुथुआ मोड़ मुख्य सड़क पर रानीचेरी गांव से आगे करियई माटी के समीप पुल पर पेयजल आपूर्ति की पाइप फट गई है। पाइप फटने के बाद पिछले करीब 48 घंटे से लगातार पानी का फव्वारा निकलकर बर्बाद हो रहा है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से इसकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे भी पाइप से तेज धार में पानी निकलता हुआ देखा