सुश्री श्वेता भारती, भाप्रसे, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 25 परिहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-उप विकास आयुक्त सीतामढ़ी की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, प्रतिनिधियों तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 25 परिहार के साथ आज दिनांक 24/11/2026 को डीआरडीए स्थित कार्यालय कक्ष में एक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 25 परिहार द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया गया है।प्रारूप प्रकाशन पर दावा आपत्ति दाखिल करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है।वैसे निर्वाचक जो निर्वाचन सूची में नाम दर्ज कराने का अहर्ता रखते हैं वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 दिसंबर 2026 तक दावा और आपत्ति कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दावा एवं आपत्तियों की सूची वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति सूची में किसी दावे के संदर्भ में आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं तो सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी या निर्वाचक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। जिनकी आयु 1 जनवरी 27 को 18 वर्ष हो रही है वे प्रपत्र 6 के माध्यम से निर्वाचन सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने हेतु अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। यह भी बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक दलों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बी एल ए को भी फॉर्म जमा करने की अनुमति दी गई है। इस विशेष कार्यक्रम के क्रम में विशेष अभियान दिवस भी निर्धारित किया गया है। प्रथम अभियान दिवस 22 नवंबर को समाप्त हुआ है। द्वितीय अभियान दिवस 5 दिसंबर 2026 से 6 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। उक्त तिथि को सभी मतदान केंद्र पर बी एल ओ उपस्थित रहेंगे एवं निर्वाचको से दावा एवं आपत्ति प्राप्त करेंगे। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उक्त अभियान तिथि को सभी मतदान केंद्र पर आवश्यक प्रपत्र के साथ बी एल ओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही बी एल ओ सुपरवाइजर को भी अभियान का अनुश्रवण करने हेतु निर्देशित करेंगे। आज की बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के सभी प्रतिनिधियों द्वारा अपेक्षित सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। उक्त बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, परिहार एवं सोनबरसा, श्री प्रियरंजन राय, लेखा पदाधिकारी, डीआरडीए, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मो आलमगीर, श्री शिव शंकर कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष परिहार पूर्वी, श्री अखिलेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल परिहार, श्रीं अनेश्वर शाह भाजपा मंडल अध्यक्ष परिहार पश्चिम, श्री सूर्य ठाकुर भाजपा अध्यक्ष सोनबरसा उत्तरी, श्री प्रद्युम्न शाह भाजपा मंडल अध्यक्ष परिहार उत्तरी, श्री बेचू पासवान प्रखंड अध्यक्ष लोजपा (आर) परिहार उपस्थित थे।
Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India