हरिद्वार: रेलवे स्टेशन से गुजरावाला चौक तक वन वे, शंकर आश्रम, प्रेमनगर आश्रम और रानीपुर मोड़ पर लेफ्ट हैंड फ्री नियम लागू हुए
यातायात पुलिस ने शहर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन से वाया ललताराव पुल और गुजरावाला चौक तक वन वे कर दिया गया है जबकि शंकर आश्रम से वाया प्रेमनगर आश्रम और रानीपुर मोड़ तक आने वाले वाहनों के लिए लेफ्ट हैंड फ्री होगा। शनिवार शाम 6 बजे से शहर में नया यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। नियम तोड़ने वालों के कई चालान भी किए गए।