हरिद्वार: शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती पर भीमगोड़ा स्थित पार्क में महानगर कांग्रेस ने किया माल्यार्पण
महानगर कांग्रेस ने शनिवार शाम शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती पर भीमगोड़ा स्थित पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। शाम करीब 4 बजे महानगर कांग्रेस ने यहां पहुंच कर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि आज के भारत की कल्पना उनके बलिदान के बगैर नहीं की जा सकती।