हरिद्वार: नकली घी बेचने की शिकायत पर खड़खड़ी और भूपतवाला में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, 4 सैंपल जांच के लिए भेजे गए
नकली घी बेचने की लगातार मिल रही शिकायत पर खड़खड़ी और भूपतवाला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम ने 3 देसी जबकि 1 वनस्पति घी का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।