हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद संभागीय राज्य कर कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए
हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को रोशनाबाद संभागीय राज्य कर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण के दौरान दस कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। फटकार लगाते हुए डीएम ने सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया और उनसे कार्यालय में समय से न आने का स्पष्टीकरण भी मांगा। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद के सभी कर्मचारियों को समय का ध्यान रखना पड़ेगा।