हरिद्वार: एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की 15 टीमों ने पथरी क्षेत्र में चलाया अभियान, 12 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल की सीज
SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस 15 टीमों में पथरी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रही 12 मोटरसाइकिल सीज कर दी। 15 बिना कागजात वाले वाहन चालकों के चालान काटे और भारी जुर्माना भी वसूला गया। हरिद्वार में हुए डकैती कांड के बाद एसएसपी के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाए जारी हैं।