हरिद्वार: भीमगोड़ा में चल रही रामलीला में बदमाशों ने लाठी, डंडों और तलवारों से किया हमला, वीडियो हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज
शुक्रवार रात करीब 12 बजे भीमगोडा रामलीला मैदान में ताड़का वध के मंचन के दौरान दर्जन भर बदमाशों ने लाठी डंडों और तलवारों से हमला बोल दिया, जिससे रामलीला पंडाल में अफरातफरी मच गई। कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए। शनिवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शाम 5 बजे के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, वहीं रामलीला की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।