ग्वालियर गिर्द: जीवाजी यूनिवर्सिटी में दिनदहाड़े गुंडागर्दी! मुंह ढककर आए बदमाशों ने छात्रों को पीटा
ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 2 बाइकों पर सवार होकर मुंह ढके बदमाश कैंपस में अंदर आ पहुंचे और डंडों से 2 छात्रों पर हमला कर दिया। घटना लक्ष्मीबाई गर्ल्स हॉस्टल के पास की है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।दिनदहाड़े यूनिवर्सिटी परिसर में हुई इस वारदात से कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।