शामली: शामली जिला न्यायधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मुजफ्फरनगर जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Sep 26, 2025 शुक्रवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, जिला न्यायधीश शामली इंदर प्रीत सिंह जोश, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने मुजफ्फरनगर जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। भोजनालय, अस्पताल, पुस्तकालय और साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की गई। अधिकारियों को रख-रखाव के निर्देश दिए गए।