शामली: कुडाना तिराहे के पास मुठभेड़ में शामली कोतवाली पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी बहावड़ी निवासी युवक को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 26, 2025 गुरुवार की देर रात शामली कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बहावड़ी मार्ग स्थित कुडाना तिराहे के पास मुठभेड़ में बहावडी निवासी अजय उर्फ पाठा को पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 25 सितंबर को एक युवती से छेड़छाड़ की थी।