शामली: झिंझाना थाना पुलिस ने अलाउद्दीनपुर निवासी ग्रामीण को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 26, 2025 शुक्रवार की शाम 5:30 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, थाना झिंझाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव अलाउद्दीनपुर निवासी अभियुक्त वीरु पुत्र धीरु को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में थाना झिंझाना पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है।