शामली: कोतवाली शामली पुलिस ने पंसारियान निवासी युवक को चोरी की भैंस के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 26, 2025 शुक्रवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कोतवाली शामली पुलिस ने पशु चोरी के आरोप में पंसारियान निवासी जीशान पुत्र एहसान को चोरी की एक भैंस सहित गिरफ्तार किया है। CO शामली ने बताया की 24 सितंबर को मौहल्ला पंसारियान से भैंस चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने अपराध के खुलासे के निर्देश दिए थे। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।