शामली: शामली में छात्रा अन्तिमा पुण्डीर बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की पहल
Shamli, Shamli | Sep 26, 2025 शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार के मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद शामली के थाना बाबरी में लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज की छात्रा अन्तिमा पुण्डीर को एक दिन का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, और एफआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी राहुल कादयान ने कहा कि यह पहल बेटियों को सशक्त बनाने वाली है।