शामली: खानपुर जाटान निवासी ग्रामीण को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Sep 26, 2025 शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर जाटान निवासी बाबूराम पुत्र निरंजन सिंह को झिंझाना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने का दावा किया है। केस दर्ज किया गया है।