चौरीचौरा: प्रशासन की पहल से टूटी गतिरोध की दीवार, सड़क निर्माण का रास्ता हुआ साफ
शहीद स्मारक-गौनर मार्ग के निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने के लिए प्रशासन की पहल आखिरकार रंग लाई। अधिकारियों के प्रयास, प्रभावी मध्यस्थता और आपसी संवाद से शुक्रवार को गतिरोध समाप्त हो गया। एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा, एसडीएम रवि कुमार सिंह और नगर अध्यक्ष सन्नी जायसवाल की मौजूदगी में विकेश गर्ग के साथ हुई वार्ता में सड़क निर्माण पर सहमति बन गई।