अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा बजरी से भरा ट्रैक्टर, चालक मौके से फरार
सवाई माधोपुर। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। पुलिस के अनुसार वाहन गणेशीला फाटक के पास से पकड़ा गया। चालक अंधेरे और दूरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
साइबर अपराध में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने साइबर अपराध के मामलों में वांछित दो आरोपियों जीतू प्रजापत (20) निवासी शिवाड़ और अजय राज सैनी (25) निवासी शिवाड़ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध बजरी परिवहन और साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में अहम सफलता माना जा रहा है।