महिलाओं को बातों में उलझाकर जेवरात ठगने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, दो शातिर ठग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। महिलाओं को बातों में उलझाकर और सम्मोहित करने का झांसा देकर जेवरात ठगने वाली अंतरराज्यीय गैंग के खिलाफ मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग के दो शातिर सदस्यों बंटी राय और गुलशन उर्फ गोलू राय को कैलाश मोड़, आगरा से गिरफ्तार किया है। वहीं ठगी का माल खरीदने वाले पंकज वर्मा को भी फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार गैंग राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में वारदातें कर चुकी है। गैंग ने जयपुर, अजमेर, सीकर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, करौली, मथुरा, पलवल, फरीदाबाद, वाराणसी, रामपुर, रेवाड़ी और आजमगढ़ में महिलाओं को निशाना बनाया।
जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं से बातचीत कर उन्हें अपने विश्वास में लेते थे। इसके बाद पैसे का लालच देकर झांसे में फंसाते और मौका पाकर कान के झुमके, मंगलसूत्र सहित अन्य जेवरात उतरवा ले जाते थे। कुछ मामलों में महिला को सम्मोहित करने के लिए नशीला पदार्थ/स्प्रे इस्तेमाल करने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने 19 अगस्त को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के बाहर हुई वारदात की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर तकनीकी निगरानी और लगातार दबिश के बाद दोनों आरोपियों को आगरा से दबोचा गया।
पुलिस के मुताबिक गैंग संगठित गिरोह की तरह काम करती थी, जिसमें 5-6 सदस्य अलग-अलग स्थानों पर रहकर वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के सरगना गणेश राय सहित अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से महिलाओं को झांसे में लेकर जेवरात ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है।महिलाओं को बातों में उलझाकर जेवरात ठगने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, दो शातिर ठग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। महिलाओं को बातों में उलझाकर और सम्मोहित करने का झांसा देकर जेवरात ठगने वाली अंतरराज्यीय गैंग के खिलाफ मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग के दो शातिर सदस्यों बंटी राय और गुलशन उर्फ गोलू राय को कैलाश मोड़, आगरा से गिरफ्तार किया है। वहीं ठगी का माल खरीदने वाले पंकज वर्मा को भी फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार गैंग राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में वारदातें कर चुकी है। गैंग ने जयपुर, अजमेर, सीकर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, करौली, मथुरा, पलवल, फरीदाबाद, वाराणसी, रामपुर, रेवाड़ी और आजमगढ़ में महिलाओं को निशाना बनाया।
जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं से बातचीत कर उन्हें अपने विश्वास में लेते थे। इसके बाद पैसे का लालच देकर झांसे में फंसाते और मौका पाकर कान के झुमके, मंगलसूत्र सहित अन्य जेवरात उतरवा ले जाते थे। कुछ मामलों में महिला को सम्मोहित करने के लिए नशीला पदार्थ/स्प्रे इस्तेमाल करने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने 19 अगस्त को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के बाहर हुई वारदात की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर तकनीकी निगरानी और लगातार दबिश के बाद दोनों आरोपियों को आगरा से दबोचा गया।
पुलिस के मुताबिक गैंग संगठित गिरोह की तरह काम करती थी, जिसमें 5-6 सदस्य अलग-अलग स्थानों पर रहकर वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के सरगना गणेश राय सहित अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से महिलाओं को झांसे में लेकर जेवरात ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
#hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdate #highlight #updatechallenge #followersnonfollowers #followers