निज़ामाबाद: नंदनगर बाजार में 24 अक्टूबर को लगेगा मेला, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील मुख्यालय के बगल में स्थित नंदनगर बाजार में 24 अक्टूबर को लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं आज शुक्रवार की शाम पांच बजे के बाद तक पंडालों में लाइटिंग और सजावट का कार्य जारी रहा नंदनगर बाजार में तीन स्थानों पर पंडाल बनाए गए हैं, जहां दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जा रहा है ।