हसनपुर: श्री कृष्ण ढोल शोभा यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई, नगरवासियों ने किया जोरदार स्वागत
श्री कृष्ण ढोल शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर बड़े ही भव्य रूप से निकल गई, शोभा यात्रा का शुभारंभ चेयरमैन राजपाल सैनी सहित अन्य अतिथियों द्वारा बांके बिहारी की आरती कर एवं फीता काटकर किया। शोभा यात्रा में सम्मिलित झांकियां एवं रास मंडल के कलाकार नगर वासियों का मन हो रहे थे वही नगर वासियों द्वारा कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत।