किशनगंज में निकाह को लेकर बड़ा विवाद! मौलाना की पिटाई, शादी का खर्च भी वापस नहीं मिला?
किशनगंज में निकाह को लेकर एक विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि देवबंदी लड़की और बरेलवी लड़के के बीच निकाह तय हुआ था। लेकिन जब निकाह पढ़ाने की बारी आई तो विवाद खड़ा हो गया।
आरोप है कि मौलाना ने लड़की से कहा कि जब तक वह बरेलवी नहीं बनेगी, तब तक वह निकाह नहीं पढ़ाएंगे। लड़की ने अपनी विचारधारा बदलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद निकाह नहीं हो सका।
इसके बाद मामला और बढ़ गया। आरोप है कि गुस्साए ग्रामीणों ने मौलाना की पिटाई कर दी। वहीं, लड़के वालों से शादी का पूरा खर्च भी ले लिया गया।
आखिर उस मासूम दुल्हन का क्या कसूर था? दो परिवारों के बीच तय हुआ रिश्ता मजहबी विचारधारा के मतभेद की वजह से टूट गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई। #जोकीहाटखबर #jokihatkanews #jokihataimim #ArariaNews #जोकीहाट #अररिया #किशनगंज #kisanganjkanews #KishanganjNews
Araria, Araria | Nov 17, 2026