डुमरांव: डुमरांव में जर्जर सड़कों पर तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, कल से भूख हड़ताल की चेतावनी; खेल मैदान का मुद्दा भी उठा
Dumraon, Buxar | Aug 22, 2026 डुमरांव शहर में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर समाजसेवी संस्था स्वयं शक्ति का अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी शनिवार की सुबह 8 बजे से ही जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष धीरज मिश्रा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जबतक उनकी मांगों का निवारण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।