उदवंत नगर: पियनिया के समीप वाहन चेकिंग के दौरान उदवंतनगर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
उदवंतनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर देसी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, उदवंतनगर थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस