साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी में डूबने से युवक की मौत
साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार करीब 1:00 बजे बायां नदी में डूबने से युवक की मौत वही सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान संतोष कुमार यादव उम्र लगभग 25 वर्ष साहेबगंज नगर परिषद वार्ड संख्या 18 के नवघरिया टोला निवासी के रूप में बताया गया है।