महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पवित्र नगरी महेश्वर में आयोजित भव्य भजन प्रतियोगिता में क्षेत्र ग्राम लेपा पुनर्वास की दो प्रतिभाशाली बहनें भावना एवं शिवानी केवट ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी भावपूर्ण गायकी ने न केवल निर्णायकों का मन मोह लिया, बल्कि उपस्थित श्रद्धालुओं को भी भक्ति रस से सराबोर कर दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न