बहरोड़: बहरोड़ विधायक जसवंत यादव के निधन के बाद अधिसूचना जारी, प्रमुख सचिव ने अधिकारिक रूप से रिक्त सीट घोषित की
Behror, Alwar | Nov 14, 2026 बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव के निधन के बाद विधानसभा सीट को आधिकारिक रूप से रिक्त घोषित कर दिया गया है। राजस्थान विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को दोपहर बारह बजे इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही बहरोड़ विधानसभा सीट खाली होने की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।