मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत पतौना थाना क्षेत्र के जफरा पंचायत में रविवार को आम के बगीचे के पास झाड़ी से बोरे में बंद 21 वर्षीय युवक का श'व बरामद किया गया। मृ'तक की पहचान सिमरी गांव निवासी विकास कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पतौना और बिस्फी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से खून के धब्बे मिलने की बात सामने आने के बाद जांच तेज कर दी है। वहीं, सोमवार को शव सिमरी गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर सड़क जाम किया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।
#Bisfi #Jafra #Simri #MadhubaniNews #BiharNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #Benipatti #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bisfi News ] [ Jafra News ] [ Simri News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Crime News ] [ Bisfi Murder Case ] [ Body Recovered Madhubani ] [ Patouna Police ] [ Amit Kumar DSP ] [ Madhubani Breaking News ] [ Bihar Crime News ] [ Simri Road Jam ]