हुज़ूर: भोपाल के कजलीखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब के साथ स्कॉर्पियो वाहन को पीछा कर पकड़ा
Huzur, Bhopal | Sep 10, 2026 भोपाल के कजलीखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन को पीछा कर पकड़ा है। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें करीब 40 पेटी शराब मिली। पुलिस ने स्कॉर्पियो और शराब को जब्त कर लिया है। भागने के प्रयास में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, इससे चालक को मामूली चोटे आई हैं।