अमरिया: अमरिया में जनकल्याण और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, मंत्री ने बच्चे को खिलाई खीर और किया पौधारोपण
अमरिया ब्लॉक परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का इतवार को 12 बजे शुभारंभ कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया। मेले में विभिन्न विभागों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने आंगनबाड़ी स्टॉल पर बच्चों को खीर खिलाई और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।