ब्यौहारी: बाणसागर पुल के ज्वाइंट में बड़ा क्रैक, हादसे का खतरा बढ़ा
देवलोंद के बाणसागर क्षेत्र में सोन नदी पर बने पुल के ज्वाइंट में क्रैक और गड्ढा दिखाई देने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ट्रक के रेलिंग से टकराने का दावा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुल से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। लोगों ने तत्काल निरीक्षण की मांग की है।वीडीओ रविवार सुबह 11 बजे सामने आया है।