पटना ग्रामीण: गोविंद मित्रा रोड स्थित के.के मेडिको में छापेमारी, 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
पटना के गोविंद मित्रा रोड स्थित के.के मेडिको में दवा सप्लाई की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। मेडिकल स्टोर के गोदाम से 16 कार्टून में बंद 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किए गए हैं। साथ हीं भारी मात्रा में नारकोटिक्स दवा भी बरामद किए गए हैं। मेडिकल स्टोर में ड्रग विभाग की टीम ने छापेमारी की।