पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव के आरोप - केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर साधा निशाना
पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इसको लेकर एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और लालू यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने मेरा घर तुड़वाया था फिर मानव अधिकार आयोग ने उन पर फाइन और कार्रवाई की थी।