पटना ग्रामीण: पूर्व सीएम लालू यादव पर जारी वारंट को लेकर LJP(R) सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा- यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है
आर्म्स एक्ट के पुराने केस में एमपी के ग्वालियर कोर्ट द्वारा पूर्व सीएम लालू यादव पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर बिहार की राजनीति तेज हो गई है। पूरे मामले को लेकर रविवार को एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए LJP(R) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।