पटना ग्रामीण: पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा गांव में एक थिनर की फैक्ट्री में लगी आग
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा गांव में एक थिनर की फैक्ट्री में आग लग गई। जैसे ही आग लगने की सूचना फैक्ट्री में मौजूद लोगों को मिली लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और इसकी जानकारी दीदारगंज थाना और दमकल विभाग को भी दी। इसके बाद अग्नि दस्ते की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों मस्कत के बाद आग पर काबू पाया।