देवरी: संत फ्रांसिस एकेडमी चतरो में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
Deori, Giridih | Nov 7, 2026 दीपावली के शुभ अवसर पर देवरी प्रखंड स्थित संत फ्रांसिस एकेडमी चतरो में शनिवार को बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल एवं रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया।