नीट पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुहेला द्वारा नीट पेपर लीक और नई दिल्ली के जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है तथा छात्रों पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक मामले पर संसद में चर्चा एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई, तथा जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुहेला के अध्यक्ष **भानुप्रताप वर्मा**, भाटापारा विधानसभा के पूर्व विधायक **जनकराम वर्मा**, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष **भुवनेश्वर वर्मा**, जिला प्रवक्ता **अयाज अहमद फारूकी**, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता **बसंत आडिल**, **सुरेंद्र ठाकुर**, हदबंद जोन के अध्यक्ष **लखनलाल वर्मा**, **संतोष वर्मा**, **मकसूदन साहू**, **गजेंद्र वर्मा**, वरिष्ठ पत्रकार **विश्वनाथ द्विवेदी**, युवा अध्यक्ष **पीकेश जायसवाल** सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। यदि छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।