आनंदपुरी: आनन्दपुरी थाना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों ने आमजन से किया संवाद
आगामी पंचायती राज चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने आनंदपुरी थाना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्र नाहरपुरा, चांदरवाड़ा सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया।