सहाड़ा: गुरला के पास खेत में मिला 9 फीट लंबा अजगर, महिलाओं ने देखा तो मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
गुरला क्षेत्र के टीला का खेड़ा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भेरुजी गुर्जर के खेत में करीब 9 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। खेत में चारा काट रही महिलाओं की नजर अजगर पर पड़ी तो उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद खेत मालिक भेरुजी गुर्जर ने तत्काल वन विभाग को जानकारी दी।सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।