धरहरा: बंगलवा में मां द्वारा ₹100 देने से मना करने पर युवक ने खुद को लगाई आग, बेटे को बचाने में बेटे के साथ मां भी हुई घायल
धरहरा प्रखंड के बंगलवा गांव में युवक ने मां से ₹100 मांगा मां के मना करने पर उसने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली।पुत्र को बचाने के दौरान माँ भी गंभीर रूप से घायल हो गई।दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया।