धरहरा: दशरथपुर में दो दिवसीय जैविक मेला सह जैविक उत्पाद प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
धरहरा प्रखंड अंतर्गत ईटवा पंचायत स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर दशरथपुर में कृषि विभाग मुंगेर द्वारा कृषि समन्वयक संदीप कुमार सिन्हा एवं किसान सलाहकार रमेश बिहारी के नेतृत्व में बिहार राज्य जैविक मिशन अंतर्गत जैविक मिशन कॉरिडोर योजना को लेकर दो दिवसीय जैविक मेला सह जैविक उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कई योजनाओं से संबंधित स्टाल भी लगाए गए।