धरहरा: काला दिवस जमालपुर के इतिहास में जुड़ गया, कारण सिर्फ और सिर्फ व्यवस्था की लापरवाही- सामाजिक कार्यकर्ता ऋतुराज बसंत
बीते 21 फरवरी को लखीसराय-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर झूलोना गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में मुंगेर के मृतकों एवं घायलों को लेकर मुंगेर जिले के सोशल एक्टिविस्ट ऋतुराज बसंत ने अपने आवास पर इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 21 फ़रवरी का काला दिवस जमालपुर के इतिहास में जुड़ गया, कारण सिर्फ और सिर्फ व्यवस्था की लापरवाही है।