धरहरा: भाजपा द्वारा धरहरा में लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन
भाजपा धरहरा प्रखंड कमेटी द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह राजू की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही इसकी जानकारी प्रत्येक बूथ के लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया।